जिम्मेदार मीडिया अपील: सही सूचना समाज को जोड़ती है, फेक न्यूज से सावधान रहें नागरिक
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए हम भारतवासी मंच ने सभी नागरिकों और मीडिया कर्मियों से सत्यनिष्ठ और जिम्मेदार सूचना तंत्र को मजबूत करने की अपील की है।
वक्तव्य में कहा गया कि फेक न्यूज और सनसनीखेज शीर्षकों से समाज में भ्रम फैलता है। नागरिकों को संदेश आगे भेजने से पहले रुकना, सोचना और उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करनी चाहिए। कमजोर वर्ग की सकारात्मक आवाज बनना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना ही स्वस्थ पत्रकारिता का सच्चा धर्म है।
